गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना हमारा संकल्प – डॉ डीके

रसूलपुर(सारण)।स्थानीय गोवर्धन विद्यापीठ के टॉप -10 के छात्रों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि यहां से 30 में से 24 छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसमे 8 छात्रों ने 400 (80%) के ऊपर अंक प्राप्त किया है। 443 अंक ला कर अभिमन्यु कुमार विद्यालय में टॉप किये है।आशुतोष (432),मंटू कुमार (425),दीपा साह (410), ऋषि कुमार (409),अभिनव कुमार (407),निधि कुमारी (402),रजनीश दुबे (400),शहील कुमार (392) आदि छात्रों को वरीय शिक्षकों ने सम्मानित किया।प्रभारी श्रीवास्तव ने कहा कि संचालक प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ डी के ओझा के निर्देशन में विद्यालय का प्रयास रहता है कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों को मिले ताकि आदर्श समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके।उधर अपने भेजे संदेश में डॉ ओझा ने कहा कि यह छात्रों के कड़ी मेहनत और कुशल देख रेख के कारण इतना सुंदर परिणाम आया है साथ ही हमारे यहा नवीनतम पाठक्रम और साप्ताहिक मौखिक और लिखित परीक्षा के साथ पढ़ाया जाता है।मौके पर वरिष्ठ शिक्षिका वीणा मैम,शहाबुद्दीन,लक्की कुमारी,प्रकाश उपाध्याय आदि थे।