आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर किया धरणा-प्रदर्शन
इसुआपुर । प्रखण्ड की आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय समेत अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को पीएचसी इसुआपुर पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया । वहीं कुमुद कुमारी की अध्यक्षता में धारणा के साथ सभा का भी आयोजन हुआ । जिसका साथ प्रखण्ड मुखिया संघ के सदस्यों ने भी दिया । सभा में मांगें पूरी नहीं होने तक अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया । साथ ही आगामी 21 दिसंबर से करो या मरो की तर्ज पर छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क को जाम कर यातायात बाधित करने का आह्वान किया गया । उनके इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का साथ मिलने से हौसला बुलंद होने की बात करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया । सभा को पूर्व प्रमुख हरेन्द्र सिंह , बद्रीनारायण सिंह , मुखिया संघ के अध्यक्ष सरोज कुमार गिरि उर्फ संगम बाबा , मुखिया गजेन्द्र सिंह , मुखिया प्रतिनिधि रामप्रकाश दास , सुनील चौरसिया , मनोज राय , राजदेव राय , आशा नेत्री रीता कुमारी , मुन्नी देवी , किरण देवी , ललीता देवी , अख्तरी बेगम समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों तथा आशा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।