
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के डूमरसन बाजार पर महम्मदपुर से मशरक आ रही अनियंत्रित हाइवा गाड़ी ने सायकिल सवार को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतक पानापुर के बिजौली गाव निवासी मोख्तार यादव के पुत्र मंजेश यादव बताया बताया जाता है। जबकि उसका चचेरा भाई साईकिल सवार छोटेलाल राय जख्मी हो गए। घटना की खबर मिलते ही मशरक थाना के गस्ती पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले घायल को पीएचसी में भर्ती कराया गया।

घटना के बारे में परिजन बताते है कि मंजेश अपने भतीजा के जन्मदिन का केक खरीदने चचेरे भाई के साथ डूमरसन गया था तभी यह हादसा हो गया। मृतक को दो पुत्र है। घटना की खबर परिजन को मिलते ही मशरक पीएचसी में मृतक के परिजन पहुँच दहाड़ मार रोने लगे। जिससे सीएचसी परिसर गमगीन हो गया। उधर ठोकर मारने के बाद हाइवा ने एक और बाइक सवार को ठोकर मार जख्मी कर दिया। भाग रहे हाइवा ट्रक को एसएच 90 पर बंगरा पेट्रोल पम्प के पास सड़क पर चंदा काट रहे युवकों ने बैरियर लगाकर रोका, तो हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौक़े पर पहुँच पुलिस ने हाइवा जब्त किया। लोगो की भीड़ को पुलिस समझा-बुझाकर हटा दिया। संवाद प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम नही भेजा जा सका है।




Recent Comments