अनियंत्रित ट्रक ने बोलरो मे मारी टक्कर
मशरक (सारण)मशरक थाना क्षेत्र में मशरक-सतरघाट एस एच 90 मुख्य मार्ग पर बीती रात्री बालू से लदी ट्रक ने हनुमान मंदिर के पास बोलरो में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे बोलरो के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । टक्कर के बाद भागने के क्रम में ट्रक चालक द्वारा ट्रक पर नियंत्रण खो देने के कारण बगल के चौहान टेलकम के पास विशाल नीम के पेड़ से लड़ गया,जिससे ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।