
नरपलीया बाजार की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जल कर हुआ राख
मांझी (सारण) थाना क्षेत्र के नरपलीया बाजार में आग लगने के कारण एक दुकान जल कर राख हो गई। साथ मे दो दुकान आग की चपेट में आई जिसमें लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।घटना शनिवार की रात की है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि प्रति दिन की तरह सारे दुकानदार अपनी दुकान बंद कर के घर चले गये । तभी रात मे ड्यूटी कर रहे चौकीदारों ने देखा कि एक दुकान से आग का लाफ निकल रहा है जब करीब आकर देखा तो आग ने अपने आगोश में एक दुकान को पूर्ण रूप से ले चुका था। उनके शोर मचाते और लोगों के जुटते जुटते एक के बाद एक एक कर दो दुकान को चपेट में ले लिया । हल्ला सुन कर आस पास के लोग जुटे लेकिन आग का लाफ इतना तेज था कि कोई सटने का नाम नहीं लेता ।वही बगल में आई बरात में आर्केस्ट्रा चल रहा था वहाँ खबर मिलते ही सारे लोग दौर कर आग बुझाने लगे । अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया । लोगों का मानना है कि अगर काबू नही पाया जाता तो शायद एक एक कर सारा बाजार आग के चपेट में आ जाता । आग से पूरा नष्ट हो जाने के कारण उनके समक्ष भोजन की अमस्या उतपन हो गई है।क्यों कि दुकान से ही उनका रोजी रोटी चलता था। दुकानदारों में प्रयाग साह अशोक साह एवं छठी लाल साह मुख्य रूप से शामिल हैं जिनका दुकान पूर्ण रूप से जल चुका है।




Recent Comments