मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर मुन्नी मोड़ के पास इंडेन गैस एजेंसी के सामने बुधवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौद दिया। जिसमें एक युवक की सीएचसी में मौत हो गई। मृतक युवक तरैया थाना क्षेत्र के छपिया बिन टोली यादव टोला गांव निवासी राम बाबू राय का 18 वर्षीय पुत्र रितेश राय हैं। घायल उसी का पड़ोसी मोतीलाल राय का 25 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार राय हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंच पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह और डुमरी छपिया मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश राय की मदद से सड़क दुघर्टना से अवरूद्ध एच एच-73 पर आवागमन चालू कराया। परिजनों ने बताया कि दोनों युवक बाइक से मशरक बाजार से वापस घर जा रहें हैं थे कि मुन्नी मोड़ के पास तरैया की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को थाना पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं। मृत घोषित करते ही परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा हैं और इंटर की पढाई कर रहा है। परिवार का बेहद ही गरीब परिवार हैं पिता पंजाब में धागा फैक्ट्री में नौकरी कर परिवार चलातें हैं।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
Recent Comments