समस्तीपुर:सेवानिवृति पर सम्मान समारोह का आयोजन

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीह टभका के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसका संचालक हरे कृष्ण ईश्वर की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राम लखन यादव के साथ-साथ विद्यालय में पूर्व से अवकाश प्राप्त शिक्षक राम यतन महतो एवं श्री राम श्रेष्ठ सिंह को अंगवस्त्र चादर पर फूल माला से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।साथ ही पंचायत के भूतपूर्व मुखिया श्री दिलीप कुमार राय एवं श्याम बिहारी राय तथा अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री महेश मोदी के साथ-साथ वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण भी उपस्थिति रहे। सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक श्री सुधीर चंद्र तथा विद्यालय शिक्षक ,शिक्षिका तथा विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया। सम्मान समारोह का संचालन श्री नवो चौधरी के द्वारा किया गया।