गोली मारने की धमकी

# परवेज अख्तर सिवान

बड़हरिया (सिवान): जीबी नगर थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मार्ग पर स्थित फखरुद्दीनपुर बाजार से कुछ दूरी पर हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की देर शाम एक बाइक सवार को कट्टा का भय दिखाकर उसकी नई बाइक लूट ली। घटना के संबंध में पीड़ित बड़हरिया प्रखंड के चाड़ी बाजार निवासी शाह आलम ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह अपने मित्र हैदर परवेज के साथ दवा लाने के लिए फकरूद्दीनपुर बाजार गया था। दवा लेकर वे दोनों बाजार से कुछ दूरी पर पहुंचे थे कि दो अपाची बाइक पर सवार चार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने पीछा कर आगे से घेर लिया और बाइक रोकते हीं दो लूटेरों ने कट्टा सिर से सटा दिया और बाइक देने को कहा, ऐसा नहीं करने पर गोली मारने की धमकी दी।