
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ’ एवं ‘बिहार राज्य विश्वविद्यालय महिला अतिथि प्राध्यापक संघ’ के संयुक्त तत्वावधान में अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा नियमतिकरण एवं सहायक प्रोफेसर की परमानेंट होने वाली नियुक्ति में अतिरिक्त भारांक एवं अन्य माँगों को लेकर पटना में धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया जिसका नेतृत्व संघ के प्रदेश संयोजक डॉ आमोद प्रबोधी एवं महिला इकाई की संयोजक डॉ आलोका कुमारी ने किया।अपने हितों के संरक्षण हेतु बुधवार को पूरे दिन डॉ आमोद प्रबोधी , डॉ आलोका कुमारी एवं बिहार के सभी विश्वविद्यालयों से आये हुए अतिथि प्राध्यापकों के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में विभिन्न पार्टी के नेताओं से मिलकर ज्ञापन दिया गया।डॉ संजीव कुमार सिंह (सदस्य,बिहार विधान परिषद), प्रो. नवल किशोर यादव (सदस्य,बिहार विधान परिषद), विजेंद्र प्रसाद यादव ( ऊर्जा तथा मद्य निषेध उत्पादन एवं निबंधन मंत्री,बिहार सरकार), उपेंद्र कुशवाहा (पूर्व मंत्री,भारत सरकार),कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (मंत्री ,शिक्षा विभाग,बिहार सरकार) ,सुशील कुमार मोदी (उप-मुख्यमंत्री ,बिहार सरकार ) आदि को ज्ञापन देकर अपनी बातें रखीं. ज्ञापन देने के बाद पूरे प्रदेश से आये हुए अतिथि प्राध्यापक इक्को पार्क,पटना में एकत्रित हुए। यहाँ से एकजुट होकर प्रदेश संयोजक डॉ आमोद प्रबोधी एवं महिला इकाई की संयोजक डॉ आलोका कुमारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, आवास जाकर अपना ज्ञापन दिया ।संघ की ओर से दिए गए संयुक्त बयान में कहा गया कि सरकार उनकी माँगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए सभी को नियमित करे व अन्य मांगों पर विचार करे।यदि मांगे नहीं मानी गयी तो प्रदेश भर के राज्य विश्वविद्यालय के अतिथि सहायक प्राध्यापक पटना में धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे।




Recent Comments