अज्ञात बदमाशों ने दरवाजे चढ़ कर की फायरिंग

बिदूपुर(वैशाली) जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के गणिनाथ घाट रोड़ स्थित पुरानी बाजार में अज्ञात बदमाशों ने बीते रविवार की अर्ध रात्रि में गंगा नदी मार्ग में शशि भूषण प्रसाद के घर के दरवाजे पर दहशत फैलाने को लेकर अपराधियो ने दो फायरिंग कर फरार हो गया। इस सम्बन्ध में श्री साह ने सोमवार को थाने में लिखित शिकायत अज्ञात अपराधी के विरुद्ध किया है।लिखित शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि वे बिदूपुर बाजार स्थित इलाबाद बैंक समीप अपनी दुकान बंद कर साढ़े ग्यारह बजे रात में घर गए और खाना खाने लगे तो बाहर सड़क पर दो फायरिंग की आवाज हुई।जब घर से बाहर निकला तो कोई नजर नही आया।उसने परिवार के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाया है। इस सम्बन्ध में एस पी वैशाली को भी प्रतिलिपि स्पीड पोस्ट से भेजने की बात बताया है। पुलिस द्वारा मामले की सत्यता की जांच की जा रही है।थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही हैं। जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी।