
21अक्टूबर से अयोध्या कूच के लिये गौरा मेंं चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय प्रखंड के गौरा बाज़ार मेंं अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा हिन्दू मांग पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.सोमवार को हस्ताक्षर अभियान का नेतृत्व राहुल मेहता ने किया और अधिक से अधिक लोगों को 21 अक्टूबर को अयोध्या कूच मेंं शामिल होने का आग्रह किया.मालूम हो की पूर्व बीएचपी नेता प्रवीण तोगाड़िया ने राम मंदिर आंदोलन के समर्थन मेंं लखनऊ से अयोध्या मार्च की घोषणा की हैं. हस्ताक्षर अभियान में अभिषेक सिंह, सुजीत मांझी, रंजन कुमार, विबेक मांझी, मनीष सिंह, सोनू यादव, अभिषेक यादव, दिलीप राम,प्रदीप यादव, राकेश गुप्ता, रंजन यादव,सुधांशु कुमार, बुलबुल बजंरगी के अलावा सैकड़ों राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Recent Comments