जमीनी विवाद में मारपीट, आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के माधोपुर छोटा गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट मामले में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। इस सम्बंध में उक्त गांव निवासी सचिन कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि अपने खेत से आलू कोर रहा था इसी दौरान कृष्णाकांत प्रसाद, मुकेश कुमार, नितेश कुमार, रामाकांत प्रसाद, पवन कुमार, विक्की कुमार आये और मुझे मारपीट कर घायल कर दिए। पूर्व में भी इनके द्वारा जमीन को लेकर कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन उसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।




Recent Comments