13 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,एक गिरफ्तार प्राथमिकी दर्ज

सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के शाहनवाजपुर गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 13 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया गया है। जिसको लेकर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने शाहनवाजपुर गांव निवासी ददन उर्फ पवन यादव को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहनवाजपुर गांव में छापेमारी किया गया तो पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा।जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार युवक शाहनवाजपुर गांव निवासी शक्ति राय के पुत्र ददन उर्फ पवन यादव है।जिसके घर के बगल में स्थित करकटनुमा दलान के तलाशी लेने पर किंगफिशर बियर के बीस पीस बोतल व इम्पीरियल ब्लू के आठ बोतल शराब बरामद किया गया।शराब का परिवहन करना व चोरी छिपे बिक्री करना एक संज्ञेय अपराध है।जिसको लेकर ददन उर्फ पवन यादव पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था।