अजगर देखने को ले लोगों का लगा तांता
परवेज अख्तर/सिवान;
दरौली. प्रखंड में कड़ाके की ठड़ से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं इस ठड़ का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं पड़ा, बल्कि इसका असर जानवरों, सांपों आदि पर भी पड़ा रहा है. ठड़ के मौसम का यही असर दरौली पंचायत के नरौली गांव के समीप अमरपुर-दरौली मुख्य सड़क पर में देखने को मिला जब एक अजगर सड़क पर आ गया. अजगर को देखने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. यह घटना आग की तरह गांवों में फैल गई. कई गांव के लोग अजगर सांप देखने के लिए इक्कठा होने लगे. इसकी सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी लालबाबू पासवान, सीओ आनंद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे. इसके बाद कर्मियों के माध्यम से अजगर सांप को अपने कब्जे में ले लिया.
————–




Recent Comments