बीकानेर:सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात,दस दिनों बाद हुआ खुलासा
बच्ची से अस्पताल में जाकर मिली बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी

भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 15 मई। शांत कहलाने वाले शहर बीकानेर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के मुताबिक नया शहर इलाके में राजीव नगर की एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात उजागर हुई है।
दस दिन पहले हुई दुष्कर्म की इस घटना का पता पीडिता की तबीयत खराब होने पर चली। पूछताछ करने पर बालिका ने परिजनों को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने मेरे साथ गलत काम किया था, परिजनों को इसकी सूचना नयाशहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडिता के पिता की रिपोर्ट पर राजीव नगर निवासी नाबालिग आरोपी को दस्तयाब कर लिया। पीडिता के पिता ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि गत पांच मई की अपरान्ह मेरी सात वर्षीय लड़की मकान की छत्त बरामदे में खेल रही थी,इस दरम्यान मौके पर नाबालिग आरोपी ने उसके साथ खोटा काम किया। इस मामले को लेकर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल मुआयना करवा पीडिता और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर मौका-नक्शे की रिपोर्ट तैयार कर आरोपी को निरूद्ध कर उसे सम्प्रेषण गृह भिजवा दिया है। वहीं इस मामले को लेकर बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी पीडिता से मिलने पीबीएम अस्पताल पहुंची। जहा उन्होंने पीडिता व उसके परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली।
संवेदनशील है मामला: आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने आज पीडित बच्ची व उसके परिजनों से बातचीत की , बातचीत में उन्होंने बताया कि यह घटना 5 तारीख की है, बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण 9 तारीख को फिर से डॉक्टर को दुबारा दिखाया गया,तब डॉक्टर्स ने ऐसा कहा है कि इस बच्ची के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है, तब से लेकर अब तक पीडित बच्ची के परिवारजन असमंजस में रहे।
ऐसे में बच्ची के इलाज के लिए परिवार वाले पीबीएम लेकर आये। अब इस मामले को लेकर एक मेडिकल टीम भी गठित की जा चुकी हैं और इस पुरे मामले में हर पहलू पर जांच होगी और दोषी को बख्शा नहीं जायेगा ।
मनन चतुर्वेदी , बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष




Recent Comments