
दरियापुर(सारण)।
प्रखंड क्षेत्र के फुरसतपुर गांव के शिव मंदिर पर 24 घंटे अखंड अष्टयाम यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा, गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश शोभायात्रा में शामिल शकुंतला कुमारी, ज्ञानती देवी, मालती देवी, सीता देवी सहित लगभग तीन सौ महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं कलश में जल भरने के शिव मंदिर से डेरनी पकड़ी चौक बाजार होते हुए विश्वम्भर बाबा मंदिर प्रांगण में पहुंची। वहां महि नदी से विधी विधान के मुताबिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। भाड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जयघोष के साथ कलश भर विश्वम्भर बाबा की 101 बार परिक्रमा करते हुए कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि विधान के साथ कलश स्थापित किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान अम्बिका पंडित और पत्नी बच्ची देवी तथा मुख्य पंडित ओमनारायण तिवारी थे । उन्होंने ने बताया कि हरे-राम, हरे-राम, राम-राम, हरे-हरे, हरे- कृष्ण, हरे-कृष्ण, कृष्ण- कृष्ण, हरे-हरे। महामंत्र का अखण्ड यज्ञ 24 घंटे का होगा। इस शोभायात्रा का नेतृत्व डॉ० केएन सिंह, पवन कुमार सिंह, मजीबुल उर्फ बवाली, राफीउ दिन, पूर्व सरपंच अजमत अली, लक्ष्मण सिंह ठीकेदार, थाना अध्यक्ष विजय चौधरी अपने दल बल के साथ कर रहे थे । इस मौके पर सरधालुओ में सुधीर सिंह, संजीव कुमार, संतोष सिंह, लक्ष्मी साह, राजेश्वर राय, किशोरी प्रसन्न राय, बैजनाथ पंडित, लालबाबू सिन्हा,रविन्द्र सिन्हा,नायक साह सहित कई गणमान्य लोग इस कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए।
आपको बता दे कि यहा हर साल तेरस के एक दिन पहले अष्टयाम होता है तथा दूसरे दिन मंदिर के प्रांगन में मेला का आयोजन होता है। वही मंदिर के नजदीक ननकु दास की मकबरा है जिसपर हिन्दू और मुस्लिम पूजा और इबादत करते है। इस जगह पर दोनों लोग अपनी अपनी मन्नते मांगते है।




Recent Comments