संजय विजित्वर (हाजीपुर)-पटना मेट्रो रेल सुविधा से हाजीपुर को भी जोड़ने की मांग । स्वराज नागरिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी इंजी० राजकुमार पासवान ने केन्द्र और बिहार सरकार को मेट्रो रेल के लिए धन्यवाद देते हुए पटना से हाजीपुर को भी जोड़े जाने की मांग की है। अपने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जब दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के द्वारा पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तो हाजीपुर को भी पटना मेट्रो रेल सुविधा से जोड़ने से हाजीपुर से पटना जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधानजक होगा । उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल हाजीपुर से जुड़ने पर उत्तरबिहार के सभी यात्रियों को भी इससे लाभ होगा।अभी महात्मा गांधी सेतु तथा दीघा सेतु ही एकमात्र सड़क सुविधा है जिसपर जाम की समस्या होने से एंबुलेंस में जाने वाले व्यक्ति रास्ते में प्राय: दम तोड़ देता है ,विद्यार्थियों के परीक्षा छूट जाते हैं,पटना से दिल्ली जानेवाले यात्रियों के ट्रेन छूट जाते हैं।