Θ मोतिहारी – ​संग्रामपुर, पूर्वी पकड़ी:– *बड़हरवा को हरा मेजबान पूर्वी पकड़ी बना चैंपियन*

Θ *कुणाल बने मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज*
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आदर्श क्रिकेट क्लब पूर्वी पकड़ी द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट जो 11 दिसम्बर 2017 से आयोजित थी,आज दिनांक 17- 12- 2017 का फाइनल मैच मेजबान पूर्वी पकड़ी और बड़हरवा के बीच खेला गया।आज के मैच का उद्धघाटन TSUNSS गोपगुट शिक्षक नेता अश्विनी पाण्डेय, पूर्व पंच सदस्य अवधेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
 टॉस जीतकर बड़हरवा की टीम ने पहले बलेबाजी का फैसला किया और निर्धारित ओवर में 89 रन बनाए जिसके जबाब में पूर्वी पकड़ी की टीम 3 विकेट के नुकसान पर 93 बना कर मैच जीता। पूर्वी पकड़ी के तरफ से सबसे ज्यादा 37 रन कुणाल सिंह ने बनाये जिन्हें मैन ऑफ द मैच व सीरीज दोनों प्रदान किया गया।आज के फाइनल मैच में रजनीश सिंह और रंजन सिंह अंपायर की भूमिका में थे जबकि पुरस्कार और कप का विरतण मुख्य अतिथि अश्विनी पाण्डेय, पूर्व मुखिया प्रत्याशी पप्पू सिंह, प्रदीप शर्मा ने किया। टूर्नामेंट के सफलतापूर्वक समापन पर आयोजन समिति के छोटू कुमार, राजरतन कुमार, झुन्ना सहनी, गुड्डू कुमार, दीपक कुमार, राजा बाबू सहित समस्त ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया।