
दरियापुर(सारण)। स्थानीय प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही चल रही तेज आंधी-पानी मे एक प्राथमिक विद्यालय का खपरैल भवन ध्वस्त हो गया। उक्त भवन प्राथमिक विद्यालय मटीहान का बताया जा रहा है। इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह से ही चल रहे तेज आंधी-पानी मे दोपहर में अचानक खपरैल छप्पर व कुछ दीवाल ध्वस्त हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक कुमार शैलेश ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक अभिलेखों व सामानों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले गए। वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय की भूमि विवादित होने के कारण यहाँ नए भवन का निर्माण नही हो सका है। जिस कारण अभी भी मात्र एक कमरे का खपरैल भवन ही था जो कि ध्वस्त हो गया। इसकी सूचना बीईओ, सीओ व बीडीओ को भी दे दी गयी है।
-//-




Recent Comments