इसुआपुर में आँगनबाङी सेविका/सहायिका की बहाली में धांधली- संगम बाबा
छपरा :- इसुआपुर प्रखंड में आंगनबाङी सेविका व सहायिका के चयन में धांधली व अनियमितता की शिकायत इसुआपुर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने जिलाधिकारी सारण से की है । वहीं संगम बाबा ने जिलाधिकारी सारण को दिये गये आवेदन में इसुआपुर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पर आरोप लगाया है की चयन की नियमावली को ताक पर रखकर बहाली की प्रक्रिया की जा रही है । वहीं पूर्व में पंचायत के ऐसे कई वार्ड हैं जहाँ मैपिंग पंजी में भी गङबङी कर वहाँ के जाति/कोटी को बदल दिया गया है । आंनलाईन आवेदन की प्रक्रिया के बावजूद भी चयन प्रक्रिया में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इसुआपुर द्वारा आवेदिकाओं को बरगलाकर गलत-सलत नियमों को बता औपबंधिक मेधा सूची के मैरिट लिस्ट में आयी आवेदिकाओं को चयन से बाहर रख न्यूनतम अंक वाली आवेदिकाओं का चयन कर लिया जा रहा है । जिसकी शिकायत आवेदिकाओं द्वारा लगातार ग्राम पंचायतों से लेकर जिले तक कि जा रही है । वहीं कई वार्ड सदस्यों पर भी गलत चयन के लिये बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इसुआपुर द्वारा दबाव बनाया जा रहा है । वहीं संगम बाबा ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी इसुआपुर पर आरोप लगाया की 2 अगस्त को डटरापुरसौली पंचायत के वार्ड संख्या-05 में आँगनबाङी सहायिका के चयन में औपबंधिक मेधा-सूची के बने मैरिट लिस्ट के क्रम संख्या-01 में नीरज कुमारी- 64.4% व क्रम संख्या-02 में रही निर्मला कुमारी- 58 % को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया और सबसे न्यूनतम अंक वाली क्रम संख्या-03 की ललिता कुमारी- 35.7% को चयन कर नियोजन पत्र दे दिया गया । जबकी नियमावली व सभी मानकों को तीनों आवेदिकाओं ने पूरा किया था । जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत को मिली है । वहीं मुखिया संगम बाबा ने पूरे प्रखंड के सभी केन्द्रों पर हो रहे चयन प्रक्रिया की जाँच करने व नियम संगत बहाली की प्रक्रिया करवाने व दोषियों पर कारवाई के लिये जिलाधिकारी सारण को लिखा है