देश में आर्थिक आधार पर बेरोजगारी व गरीबी की जनगणना हो, जातीय जनगणना जरूरी नहीं- नितेश सिंह कछवाहा

छपरा। देश में जाति वादी राजनीति इस कदर हावी हो रही है कि सामान्य जाति के साथ अब भेदभाव किये जाने लगे हैं। सरकार के द्वारा यह दुखद है आरक्षण के नाम पर सामान्य जातियों के प्रतिभावान छात्रों के मेडिकल और इंजीनियर जैसे अति संवेदनशील महकमों में जातिगत आरक्षण देकर प्रतिभा को पीछे और जाति को आगे करने का काम किया है।उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नितेश सिंह कछवाहा ने कही। उन्होंने आगे कहा कि सवर्ण समाज के सांसद विधायक एमएलए मंत्री एक शब्द ही समाज हित में नहीं बोलते हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इसका पुरजोर विरोध करता हूं और यदि देश में सवर्णों को उचित मान-सम्मान और सरकार में भागीदारी नहीं मिला तो आने वाले समय में तमाम हिंदू क्षत्रिय संगठनों के द्वारा देश में उग्र आंदोलन करते हुए सरकार का विरोध किया जाएगा। जातिगत जनगणना अच्छी बात है होनी चाहिए लेकिन जातीय जनगणना के साथ-साथ आर्थिक जनगणना और बेरोजगारी की जनगणना भी केंद्र सरकार करें। मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह मौजूद थे और अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल पूरे भारत में काम करेगी और जहां भी हमारा संगठन है इस चीज का विरोध करता है और मध्य प्रदेश जम्मू कश्मीर उत्तर प्रदेश और बिहार में तमाम जगहों पर आर्थिक जनगणना की बात कही। समाज के दलाल किस्म के लोग अपना व्यक्तिगत लाभ और नेतागिरी चमकाने के चक्कर में समाज का गला घोट रहे हैं किसी भी जाति और धर्म के लोगों से हमारी बहन नहीं है लेकिन आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू हो देश में हर एक क्षेत्र में महंगाई चरम सीमा पर होने के कारण स्वर्ण समाज मरने पर मजबूर है ना इलाज है ना पढ़ाई है ना नौकरी है और ना ही मुआवजा है इन सभी बातों पर दुख जाहिर करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितेश सिंह अपनी बातें को कही।इसको लेकर कुछ दिन पहले पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया था, एससी एसटी एक्ट में झूठे मुकदमे में युवाओं को फसाया जाता है एससी एसटी एक्ट एक काला कानून है और इसका जमकर विरोध होना चाहिए यदि इसमें संशोधन नहीं किया गया तो दिन प्रतिदिन झूठे मुकदमे में लोग को फंसाया जा रहा है स्वर्ण समाज का कोई भी नेता या किसी भी पार्टी या धर्म समुदाय के हो समाज हित में बात नहीं करते या दुखद है मौके पर अमरेंद्र प्रताप सिंह सिस्टम बाबा धनंजय सिंह सतीश सिंह अरुण सिंह सौरभ सिंह तमाम सेवादल के साथ ही मौजूद थे और अपनी बातों को कहीं।