सारण:मढौरा में धरना पर बैठे शिक्षक का लम्बित वेतन का हुआ आंशिक भुगतान
#रिश्वत नहीं देने से वेतन भुगतान लम्बित का आरोप मीडिया में आने पर विभाग ने आनन फानन में फरवरी 17 तक का वेतन राशि रू.1,18,974/- का किया शिक्षक के खाते में हस्तांतरित
▪मढौरा बीआरसी पर शिक्षक ने विभाग पर रिश्वत नहीं देने के कारण वेतन लम्बित करने का आरोप लगा धरना पर बैठा था.
▪विभाग ने रिश्वत की बात मीडिया में उछलने पर आया हरकत में और आनन फानन के किया देर रात आंशिक वेतन भुगतान
नगर के धेनुकी स्थित मध्य विद्यालय कन्या में नगर शिक्षक के रूप में पदस्थापित आनंद कुमार का 19 महीने से लम्बित वेतन का आंशिक भुगतान कर दिया गया । 19 महीने से बकाये वेतन नहीं मिलने से नराज शिक्षक ने बीआरसी कार्यालय पर तख्ती लेकर धरना पर बैठा हुआ था । धरना पर बैठे शिक्षक आनंद कुमार का विभाग पर लगाये आरोप को मीडिया ने प्रमुखता से छपा था । जिससे की विभाग की रिश्वत के खेल के आरोप लगने के कारण काफी किरकिरी हुई । तब जाकर विभाग ने हरकत में आया ।इस बावत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकरी ललन महतो ने बताया की नगर शिक्षक आनंद कुमार के लम्बित वेतन में से फरवरी 17 तक की राशि लगभग एक लाख अठारह हजार रुपये डीपीओ स्थापना द्वारा शुक्रवार देर रात को ही शिक्षक के खाते में हस्तांतरित कर दिया गया है । शेष वेतन की भुगतान भी आवंटन मिलते ही कर दिया जायेगा ।
विदित हो की शिक्षक आनंद कुमार का पिछले साल 8 जून को अनुकम्पा के आधार पर विद्यालय में योगदान कराया गया था । तब से 19 महीने बीत जाने के बाद भी सभी शिक्षको के मिले वेतन के साथ उसे एक माह का भी वेतन नहीं दिया गया है । शिक्षक आनंद कु का कहना है कि उससे बाद में योगदान किये शिक्षक का नियमित वेतन दिया जा रहा है। बस उसका ही वेतन जानबूझ कर रोका जा रहा है । उसका दोष इतना है कि वेतन भुगतान के बदले उससे रिश्वत कि मांग रखी गई थी जिसका उसने विरोध किया था । अब इसी बात को मुद्दा बनाकर सभी शिक्षकों का वेतन तो किया जा रहा है लेकिन उसका वेतन रोक कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। 19 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उसकी माली हालत दयनीय हो चुकी है ।





Recent Comments