बेतिया – नरकटियागंज:– सात निश्चय योजना की हुई बैठक

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज की रिपोर्ट :– आज दिनांक 21/06/2018 को प्रखण्ड सभागार में मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के सफल बनाने के लिये एक दिवसीय कार्यशाला में हुई ।इस कार्यक्रम में जिला से आये शैलेश कुमाए पांडेय (प्रबंधक),रविरंजन कुमार,चुन्नू कुमार ( बहुमुखी सहायक), ने माननीय मुखिया गण और पंचायत सचिव को मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहें सात निश्चय योजना के अंतर्गत student credits card के विषय में विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार दत्त ने सभी मुखिया को इस कार्य में पूर्ण भागीदारी लेने का आह्वन किया ।श्री पांडेय ने बताया कि जो भी छात्र छात्र मैट्रिक या उससे अधिक की डिग्री प्राप्त कर लिया है और उसकी उम्र 30 वर्ष तक है ओ इसका लाभ उठा सकता है ।

इस अवसर पर नवीन कुमार, पंकज कुमार कुमार ,मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ,अखिलेश कुमार शर्मा ,अरुण कुमार यादव , पंचायत सचिव में बेचू हाजरा ,लालबाबू प्रसाद ,गोपाल जी तिवारी ,रामायण राय आदि उपस्थिति रही ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण मोहन पाठक प्रधान सहायक और प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अहम भागीदारी रही ।




Recent Comments