सिवान :अगलगी में झोपड़ी जलकर राख, हजारों की क्षति
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 दरौली (सिवान) :  
थाना क्षेत्र के गंगपलिया गांव में सोमवार की अल सुबह खाना बनाने के दौरान चिंगारी से फूस की झोपड़ी में आग लग गई। इससे उसमें रखा अनाज, कपड़ा, बकरी एवं बकरी के तीन बच्चे झुलस गए। अगलगी में हजारों की संपत्ति जल गई। जानकारी हो कि 
सोमवार की अल सुबह पानमती कुंवर अपनी झोपड़ी में लकड़ी पर खाना बना रही थी। उसी समय चिंगारी के उड़ने से झोपड़ी में आग लग गई।
सूचना पर मुखिया अनिल गोड़ एवं काफी संख्या ग्रामीणों ने पहुंच कर आग को काबू में किया।