Θ पूर्वी चम्पारण – संग्रामपुर:– *टीईटी शिक्षक चंपारण को स्वच्छ बनाने में करेंगे सहयोग : अश्विनी पाण्डेय*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी रमण कुमार द्वारा चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुरू किए गए पदयात्रा (100 KM) के भवानीपुर पहूँचने पर टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ TSUNSS (गोपगुट) के प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष रोहन पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने जिलाधिकारी महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पाण्डेय ने जिलाधिकारी महोदय को आश्वस्त किया कि आज से जिले के सभी टीईटी शिक्षक प्रतिदिन 1 घण्टे का समय स्वच्छता अभियान के तहत लोगो को जागरूक करने में दिया करेंगे और जिले को स्वच्छ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष रोहन पाण्डेय ने प्रखण्ड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की प्रसंसा करते हुए जिलाधिकारी से कहा कि इनके प्रखण्ड में योगदान के बाद से शैक्षणिक माहौल में बहुत ही सुधार हुआ है।
जिलाधिकारी के स्वागत के वक्त शिक्षक अजय कुमार, गौतम पाल, जितेंद्र कुमार, केशव कश्यप, नीतू कुमारी, प्रशांत कुमार, मुन्ना कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।