पंचायत चुनाव : इसुआपुर में आज से होगा नामांकन

इसुआपुर(सारण)। इसुआपुर प्रखंड में कल से नाम नामांकन के लिए सूचना का प्रकाशन आज  कर दिया गया, कल 30 सितंबर से नामांकन शुरू होगा जो 6 अक्टूबर तक चलेगा,  9 अक्टूबर को नाम नामांकन समीक्षा के अंतिम तिथि है वही 11 अक्टूबर तक लोग अपने नाम को वापस ले सकेंगे और इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा प्रखंड का मतदान 24 अक्टूबर को होना है जबकि मतगणना 26 और 27 अक्टूबर को किया जाएगा इसके लिए इस वक्त प्रखंड में शास्त्र काउंटर बनाए गए हैं मुखिया पद के लिए सहायक निर्वाचित पदाधिकारी के रूप में टेबल नंबर 1 पर कुमार राजन पंचायत समिति पद पर टेबल नंबर दो पर नीतीश कुमार शर्मा सरपंच पद के लिए अनिल कुमार द्विवेदी टेबल नंबर 3 पर वही ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर लालबाबू कुमार और पंच के लिए काउंटर नंबर 6 और 7 पर नीरज कुमार गुप्ता और मिथलेश कुमार दुबे को नियुक्त किया गया है,  वीडियो नीलिमा सहाय ने बताया कि 13 पंचायत में 13 मुखिया, 13 सरपंच, 19 पंचायत समिति सदस्य, 185 वार्ड और 185 पंच और 2 जिला परिषद का चुनाव होना होना है,  जिसके लिए सभी 193 मतदान केंद्र बनाए गए है, उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है, प्रखंड कार्यालय की बेरिकेटिंग की गई है और सुरक्षा के व्यपक इंतजाम किए गए है।