Θ बेतिया – आज राष्ट्रीय आजाद मंच द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक समपर्ण

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार👉
आज दिनांक 22 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय आजाद मंच के द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय कार्यालय कमलनाथ नगर में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश दुबे ने आगामी योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि मंच के कार्यकर्ता दस-दस की टोली बनाकर जिले की सामाजिक सर्वे करेंगे यह कार्यक्रम अगले महीने से प्रारंभ होगी इस दौरान कार्यकर्ता वाल्मीकि नगर के दोन क्षेत्र, लोरिया, चनपटिया, सहोदरा जमुनिया, मैनाटांड़, नौतन तथा बोर्ड से सटे क्षेत्रों का सामाजिक सर्वे करेंगे इसमें जीवन व्यवस्था की विविधता,सामाजिक कठिनाई,रीति रिवाज,बाल मजदूरी वाहन साधन,चिकित्सा, शिक्षा कुपोषण के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में मतांतरण, कच्ची सड़क आदि पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा जिसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी कार्यक्रम को जिला सचिव नितेश सिंह विभाग प्रमुख दीपक कुशवाहा जिला प्रवक्ता राजमणि मिश्रा ने कियाl बैठक का धन्यवाद ज्ञापन सोनू चौबे ने कियाl बैठक में दिवाकर द्विवेदी अनुराग चतुर्वेदी विकास आर्य रोशन सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे॥