अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के एक युवक की मौत ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से हो गया. जिसकी सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं गांव में सदमे की लहर दौड़ गई. मृतक परशुरामपुर गांव निवासी व पूर्व सरपंच रणवीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सत्यप्रकाश बताया गया है. घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सुरत से ट्रेन के द्वारा अपने घर आ रहा था कि छतरपुर स्टेशन के पास उसके सीने में बहुत जोड़ो का दर्द उठा जिसकी सूचना मिलने के बाद जीआरपी के जवानों ने छतरपुर के सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. परिजनों में चीख पुकार मच गई. माता नीलम देवी सहित पुरे परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया. इस खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मालूम हो कि मृतक सत्यप्रकाश सुरत मे एक कंट्रक्शन कंपनी में कार्य करता था.