
•हरसिद्धि पुलिस को मिली बडी सफलता पूर्व प्रमुख व एक शिक्षक शराब के साथ गिरफ्तार।
•थाना क्षेत्र मे मचा हडकंप छापेमारी मे थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह जमादार अजीत कुमार सिंह सहित सैफ बल शामिल
✍न्यूज इनपुट तैयब हसन ताज मोतिहारी (पु.च.) बिहार:-मोतिहारी (पू.च) हरसिद्धि में पूर्व प्रमुख किनदेव प्रसाद एवं उनके साथी अनिल कुमार को अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ शराब तस्करों के रैकेट का खुलासा हुआ।
गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, एएसआई अजीत कुमार सिंह, चौकीदार श्यामसुंदर व पुलिस टीम ने थाने से कुछ ही दूरी ब्लॉक गेट पर उन्हें पकड़ा।
घटना के वक्त दोनों आरोपित ग्लैमर बाइक पर 700 एमएल रॉयल स्टेज शराब की सात बोतल रखे थे। इसके बाद हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की गई।
इस आधार पर श्री प्रसाद के बाजार स्थित आवास पर छापेमारी में उसके कमरे से 350 एमएल शराब की आठ बोतल बरामद की गई। जबकि अनिल कुमार के यादवपुर स्थित पर छापेमारी में कोई भी बरामदगी नहीं हुई। निशानदेही पर बाजार स्थित स्टेट बैंक के पीछे लालबाबू साह के मकान में रविवार की सुबह छापेमारी की गई।
इस दौरान 350 एमएल रॉयल स्टेज शराब की आठ बोतल बरामद की गई। मौके से मकान मालिक फरार हो गया। इस प्रकार से जब्त 7500 एमएल शराब की 15 बोतलों व बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है। मामले में कुल चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें शिव सहनी व लालबाबू साह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 04 में भी पूर्व प्रमुख श्री प्रसाद पीपराकोठीे में स्प्रिट लदे टैंकर के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष श्री ¨सह ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि लंबे समय से शराब तस्करों को एक रैकेट सक्रिय है। गिरफ्तार तस्करों की निशानदेही पर दूसरे स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है।




Recent Comments