नौतन:– चाय दुकानदार पर दबंगो ने ढाया कहर — पीड़ित व्यक्ति ने लगाई न्याय की गुहार 

​दैनिक खोज खबर प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :–  नौतन :– प्रखंड के पुरेनदर पूर गांव निवासी हरिलाल चौधरी पिता स्व जदूनी चौधरी रविवार को स्थानीय थाने मे आवेदन दे न्याय की गुहार लगाते हुये बताया कि 30 वर्षो से खड्डा चौक के पुरब वाले मोड पर चाय नाश्ता बेच कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता हूँ लेकिन रविवार की सुबह मेरी उस दुकान पर काबिज करने की नियत से दबंगो ने उजाड कर आग लगा दी। जिसमे हजारो की सम्पत्ति जलकर राख हो गई विरोध करने   पर मारने की धमकी दी तथा मेरी उस जगह पर ईट भी गिरा दिया है जिसमे जवाहिर शर्मा हरेन्द्र शर्मा राजेश शर्मा विजय शर्मा सभी सनसरैया थाना मुफस्सिल के निवासी सामिल थे  इस सम्बंध मे पीड़ित व्यक्ति ने स्थानीय थाने मे आवेदन देकर न्याय के लिए गुहार लगाई । थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक मे पुलिस मामले की जांच मे जुट चुकी है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी ।