सीतामढ़ी के एईएस प्रभावित 4 प्रखंडों को मिला नया एम्बुलेन्स

सीतामढ़ी / 12 मई: जेई, मस्तिष्क ज्वर के लिए विशेष एम्बुलेन्स को मंगलवार को जिला भीबीडी नियंत्रण कार्यालय से रवाना किया। जिसे सिविल सर्जन, एसीएमओ और भिबीडी नियंत्रण अधिकारी ने हरी झंडी दिखाया। ये एम्बुलेन्स मस्तिष्क ज्वर हेतु अति संवेदनशील प्रखण्डों रूननीसैदपुर, सोनबरसा, डुमरा एवं नानपुर में निरंतर कार्य करेगा । उक्त अवसर पर सिविल सर्जन ने कहा कि यह मस्तिष्क ज्वर के संभावित मरीज़ों को अस्पताल तक शीघ्र पहुंचाने में मददगार साबित होगा । जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डा रवीन्द्र कुमार यादव ने बताया कि बच्चों में चमकी प्रायः अहले सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच आता है ।अतः सभी एम्बुलेन्स कर्मी गण को उक्त अवधि में विशेष रूप से चौकस रहने की आवश्यकता है ।साथ ही अस्पतालों में भी रात्रि-सुबह की पाली में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मीगण को सचेत रहने की आवश्यकता है ।उक्त अवसर पर सिविल सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा सभी एम्बुलेन्स कर्मीगण एवं चालकों को मास्क, टोपी, हैन्डवाश और सैनिटाइजर भी वितरित किये गये ।मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक ,केयर इण्डिया के जिला संसाधन इकाई के टीम लीडर मानस कुमार, व जिला भी बी डी नियंत्रण कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
[✍By-PARMARMEDIASIWAN ]