
छपरा, 05 नवंबर: स्थानीय प्रभुनाथ नगर स्थित आइडियल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव और छठ पूजा के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दीपावली की खुशियों और लोक आस्था के महापर्व छठ की पारंपरिक महत्ता को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सूर्योपासना, अर्घ्य अर्पण और पारंपरिक पूजा पद्धति पर आधारित सुंदर झांकियां पेश कीं। इन प्रस्तुतियों में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की स्पष्ट झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय की संस्थापिका सह सचिव डॉ. अंजली सिंह और प्राचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं रश्मि, खुशी, प्रियल और स्नेहा ने विशेष योगदान दिया। अंत में विद्यार्थियों की उत्कृष्ट और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के जरिए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और पर्व-त्योहारों के महत्व से जोड़ने का अनूठा संदेश दिया गया।




Recent Comments