पानापुर (सारण)।थाना क्षेत्र के रसौली गांव  में मारपीट की दो अलग अलग घटनाओं के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गत 20 अक्टूबर को रसौली पश्चिम टोला में आयोजित  दुर्गापूजा के दौरान नशे में धुत होकर पूजा पंडाल में  हंगामा करने एवं विरोध करने पर पूजा समिति के अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह को मारपीट कर घायल करने के मामले में आरोपित विपुल कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया हैं. बताते चलें कि इस मामले में घायल सोनू कुमार सिंह ने चार युवकों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थीं. वही मंगलवार को मारपीट की एक अन्य घटना में नामजद अभियुक्त  प्रवीण कुमार उर्फ मंटू सिंह को भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायालय भेजा जा रहा हैं.