
गोरखपुर। आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने रामनगर और पाटलिपुत्र के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, गाड़ी संख्या 05080/05079 रामनगर-पाटलिपुत्र-रामनगर त्योहार विशेष गाड़ी दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरे लगाएगी।
ट्रेन संचालन की समय सारणी
- 05080 रामनगर-पाटलिपुत्र विशेष ट्रेन:
- अवधि: 07 से 21 नवम्बर, 2026 (प्रत्येक शनिवार)
- समय: रामनगर से सुबह 05:50 बजे छूटकर अगले दिन सुबह 07:35 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
- 05079 पाटलिपुत्र-रामनगर विशेष ट्रेन:
- अवधि: 08 से 22 नवम्बर, 2026 (प्रत्येक रविवार)
- समय: पाटलिपुत्र से सुबह 09:45 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर 12:35 बजे रामनगर पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव एवं समय
- रामनगर से पाटलिपुत्र (05080):
- काशीपुर (06.25), लालकुंआ (08.20), पीलीभीत (11.10), सीतापुर (16.00), गोण्डा (18.55), बस्ती (20.02), गोरखपुर (22.00), पडरौना (23.48)।
- दूसरे दिन: थावे (01.50), गोपालगंज (02.07), मशरख (03.44), मढ़ौरा (04.20) और दिघवारा (06.10) होते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
- पाटलिपुत्र से रामनगर (05079):
- दिघवारा (10.40), मढ़ौरा (12.50), मशरख (13.42), गोपालगंज (15.40), थावे (16.45), पडरौना (18.09), गोरखपुर (20.25), बस्ती (22.15), गोण्डा (23.35)।
- दूसरे दिन: सीतापुर (02.30), पीलीभीत (06.15), लालकुंआ (09.15) और काशीपुर (11.25) होते हुए रामनगर पहुंचेगी।
(यह ट्रेन बाजपुर, किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकरणनाथ, लखीमपुर, खलीलाबाद, कप्तानगंज, तमकुही रोड, दिघवा दुबौली, खैरा और दिघा ब्रिज स्टेशनों पर भी रुकेगी।)
ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे
यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में 2AC का 01, 3AC के 02, एसी चेयर कार का 01, स्लीपर (शयनयान) के 03, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, जनरल चेयर कार के 03, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान का 01 कोच लगाया जाएगा।




Recent Comments