
मढ़ौरा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
मढ़ौरा /सारण
मढ़ौरा भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय जी डी पब्लिक स्कूल औदालपट्टी में जिला प्रभारी व् निवर्तमान भाजपा उपाध्यक्षय रंजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आगामी 6 अप्रील को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडोतोलन करने का निर्णय लिया गया।साथ ही कार्यकर्ताओ ने 14 अप्रील को बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती भी मानाने का संकल्प लिया । बैठक के दौरान मढ़ौरा पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष डॉ रामबाबू सिह ने बिहार सरकार द्वारा बिजली बिल में भारी बढ़ोतरी का विरोध भी किया । इस अवसर पर पूर्व मुखिया शिलानाथ सिह, आर्यसुमंत ,बिद्रोही जी, मुकेश कु सिह, बिजय कु ठाकुर,संजय सिंह, अनिल सिंह अवधेश सिंह साहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments