अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने हेतु स्कूलों में दौरा
मुरारी बाबा की रिपोर्ट
गड़खा(सारण)
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने समान काम समान वेतन हेतु प्रखण्ड अध्यक्ष मनोहर कुमार की नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों में दौरा किया।
जिसमे पवि मीनापुर, उ क्र वि पथरा, मवि जानकीनगर न सृ वि रामगढ़ा , मवि वभनैया, प्र वि पिरारी, न सृ वि सर्वादिह, म वि कमालपुर आदि स्कूलों में दर्जनों शिक्षकों की टीम ने दौरा किया।
शिक्षकों ने कहाकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत समान काम के बदले समान वेतन, सेवा शर्त, ऐच्छिक स्थानांतरण, राज्यकर्मी का दर्जा, स्नातक ग्रेड में समायोजन, टीईटी व दक्षता प्राप्त शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अनट्रेंड शिक्षकों को ट्रेनिंग और 1 जुलाई 2015 से लाभ दिए जाने आदि की मांग कर रहे थे।
मांग पूरी नही हुई इसलिए 17 अप्रैल को नगरपालिका चौक, छपरा में धरना एवम 18 अप्रैल को प्रखण्ड मुख्यालय में माशाल जुलुस निकलने और 19 अप्रैल को तालाबंदी कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
मौके पर प्रखण्ड सचिव सुभाष राय, अजय कुमार दीलिप सिह, उपेन्द्र बैठा मनोज कुमार मुन्ना कुमार जालंधर राम व अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments