सारण :डोरीगंज मे जहरीली शराब पीने से एक की मौत –
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज -:
“””””””””””
होली की खुशिया पलभर मे ही एक परिवार के लिए मातम मे बदल गई जहाँ होली के जश्न मे डूबा हर कोई रंग व गुलाल से सराबोर फाग गीतो के ताल पर मस्ती मे झूम रहे थे तभी जहरीली शराब के पीने से गाँव मे हुई एक ग्रामीण मजदूर की मौत की खबर ने अचानक लोगो को सकते मे डाल दिया गाँव मे जश्न की जगह रंग व मस्ती का माहौल एकाएक मातम मे बदल गया ।
मामला डोरीगंज थानाक्षेत्र के दियारे क्षेत्र स्थित कुतूबपुर गाँव की है जहाँ शुक्रवार होली के दिन जहरीली शराब पीने से ग्रामीण एक मजदूर की मौत हो गई मृतक कुतूबपुर गाँव के दलित बस्ती वार्ड न0 5 के निवासी अमरनाथ माँझी का 45 वर्षीय पुत्र सुधन माँझी बताया जाता है जिसने परिजनो के द्वारा हाॅस्पीटल ले जाने से पूर्व ही घर पर दम तोड़ दिया ।
मृतक की 80 वर्षीय माता ने बताया कि उसका बेटा गाँव के ग्रामीण बाजार स्थित एक होटल मे गया था जहाँ शराब पीने के बाद वह बेसूध हो गया जिसे दोपहर मे गाँव के कुछ लोग उठाकर घर लाए जिसे होश मे आने तक एक खाट पर लिटाया गया जिसके कुछ समय बाद उसके मुँह से खून की उल्टियाँ होने लगी जिसे ईलाज के लिए हॉस्पीटल ले जाने की अभी तैयारी की ही जा रही थी कि उसने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई जिसे लेकर ग्रामीणो के बीच भी स्थानीय पुलिस प्रशासन व अवैध शराब कारोबारियो के बीच तीखा आक्रोश व्याप्त है स्थानीय लोगो ने बताया कि ईलाके मे शराबबंदी बस एक नजर का धोखा बनकर रह गई है जो दिखता नही पर मिलता सभी जगह है ईलाके मे शराबबंदी के बाद से कारोबारियो के लिए शराब का अवैध कारोबार मोटी कमाई का जरिया बन चूका है जिसके कारण गाँव का एक मजदूर किसान बेमौत मारा गया लोगो की माने तो दो माह पूर्व इसी गाँव मे उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी भी हुई थी जिसमे भारी मात्रा मे शराब बरामद हुए थे । बावजूद कारोबारियो का धंधे पर कोई असर नही आज भी ईलाके मे बेरोक टोक बदस्तूर शराब का धंधा जारी है । वही इस घटना के बाद गहरे शोक के मातम मे डूबे मृतक के आश्रितो के समक्ष जीवन यापन की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है स्थानीय लोगो ने बताया कि मृतक बैलगाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है जिसमे माता पिता पत्नी व बाल बच्चे समेत परिवार के कुल 8 सदस्य इकलौते उसी की कमाई पर निर्भर थे जिसकी असामयिक मौत ने इस परिवार को सड़क पर खड़ा कर दिया है जिसे लेकर परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है ।




Recent Comments