सीवान के महम्मदपुर खुर्द ने छपरा के ईटहरी को हराया

रिपोर्ट -देवेंद्र कुमार सिंह
रसूलपुर -स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन पंचायत अन्तर्गत मेदुछपरा गाँव में चल रहे यादव क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित डे नाईट टूर्नामेंट के फाईनल मैच में बुधवार को सीवान के महम्मदपुर खुर्द ने छपरा के ईटहरी को 9 रनों से पराजित कर बिजेता घोषित हूई और कप पर अपना कब्जा जमाया ।सर्वप्रथम महम्दमपुर खुर्द ने टाॅस जीतकर प्रथम पारी खेलते हुए निर्धारित 15 ओवरों में चार बिकेट खोकर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 108 रनों का लक्ष्य रखा।वहीं द्वितीय पारी में ईटहरी की टीम ने कुल 99 रन बनाकर हीं सीमट गयी और उपबिजेता घोषित की गयी।बिजेता टीम के बन्टी ओझा को मैन ऑफ द मैच व उप बिजेता टीम के पंकज कुमार यादव को भैन ऑफ द सिरीज दिया गया।मैच का उद्घाटन अतरसन के मुखिया रंजीत रादव व असहनी के पूर्व मुखिया ईशनाथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।मौके पर जिप प्रत्याशी भीखारी यादव, तारकेश्वर यादव, दीपक सिंह,संतोष दुबे,अमीन साहब व सैकड़ों खेल प्रेमी उपस्थित थे।पुरस्कार बितरण अतरसन मुखिया ने किया।




Recent Comments