*मधेपुरा: पांच दिवसीयआवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल,उद्घाटन मधेपुरा पुलिस अधीक्षक करेंगे *
कुंज बिहारी शास्त्री
दैनिक खोज खबर @चौसा मधेपुरा
चौसा प्रखंड अंतर्गत नेहरू युवा संगठन मधेपुरा के तत्वावधान में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जनता विद्यालय के प्रांगण में दिनांक 18 मार्च 2017 से प्रारंभ होने जा रही है। जिसका आयोजक कृष्ण युवा क्लब संस्था के द्वारा आयोजित है । कार्यक्रम की तयारी पूरी कर ली गई है।इस बावत कृष्ण युवा क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि 18 मार्च को मधेपुरा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया जायेगा। 19 मार्च को पूर्व मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र नारायण यादव का आगमन होना है ।5 दिवस के कार्यक्रम में 40 प्रशिक्षणार्थी विभिन्न कल्वों से शामिल होंगे ।
राहुल कुमार यादव




Recent Comments