नवादा : पुरानी रंजिश में शिक्षक की हत्या , अपराधी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर

रिपोर्ट – सन्नी भगत

नवादा – होली में आपसी एवं पुरानी रंजिश में विवाद को लेकर मारपीट एवं हत्या का ताज़ा मामला नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव का प्रकाश में आया है। बताया जा रहा हैं कि धोखे से नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी मयूरध्वज प्रसाद सिंह जो शिक्षक है उन्हें गाँव के ही सतीश सिंह उन्हें वर्षों से चली आ रही ज़मीनी विवाद मामले की सुलह की बात कह कर उन्हें उनके घर से बुलाकर गाँव से सटे चिमनी भट्टा के पास पीट-पीटकर बाद में जहर देकर गांव के ही सतीश सिंह व उनके गुर्गों के साथ उनका हत्या कर दिया गया।

वहीं मृतक मयूरध्वज प्रसाद सिंह के पुत्र ने बताया की गांव के ही सतीश सिंह के साथ उनका पुराना ज़मीनी विवाद चल रहा था।कल शाम वह उसके पिताजी को घर से बुलाकर लेकर गए कि पुराने विवाद को आज एक बैठक कर ये विवाद सुलह कर देना है।इसी को लेकर उनके पिता घर से निकले।तभी पास में ही चिमनी के भट्टे के पास से उनके पिताजी की चीख-पुकार की आवाज़ आई।जहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सतीश सिंह एवं उनके गुर्गे ने उनके पिता को बुरी तरह से पीट रहा था वहाँ पहुंचते ही उनके मुंह में जहर देकर उसकी हत्या कर दी ।

वहीं आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। वहीं मौक़े पर दल बल के साथ पहुँची नरहट पुलिस ने शिक्षक की प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस मामले में सभी अभियुक्त अभी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है वहीं पुलिस अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी रखा है ।