जहां जरूरत वहां रात को भी रोशनी नही, जहां है वहां दिन मे भी जलती है रोड़ लाईटे
कांग्रेस ओबीसी जिला सचिव ममता सोनी ने दर्ज कराया विरोध

भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 10 मई। एक और राज्य सरकार विधुत व्यवस्थाओं को निजी हाथों में सोप चूका हैं ,जबकी पूर्व में भी निजी हाथों में दी गई व्यवस्थाओं की हालत बद से बदत्तर है , रोड़ लाईट की जिमेवारी काफी समय से निजी हाथों में है और हालात यह है कि दिन में जलती रहती रोड़ लाईट रात में बद रहती हैं ।
यह पूरे शहर के हालात है ,पुरे शहर के हालात और वार्ड नं 59 में दिन भर जलती रोड़ लाईट और विधुत अवस्थाओं पर रोष प्रकट करते हुए
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला सचिव ममता सोनी ने बताया कि यहा दिन भर रोड़ लाईटे जलती रहती हैं और रात को यह बंद पड़ी रहती हैं,जहा जरूरत है वहाँ रात को भी विधुत रौशनी नहीं , कई मर्तबा विधुत विभाग और नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी हालात नहीं सुधरे और दूसरी और पूरी विधुत व्यवस्था निजी कंपनी के हाथों में दी जा चुकी है और नई कंपनी के कारन तो आम जन परेशान हो रहा है शिकायतो का निराकरण नहीं हो रहा । वही कांग्रेस नेत्री मुमताज बानो ने भी रोष प्रकट करते कहा कि निजी कंपनी के खिलाफ विरोध जारी रहेगा ।




Recent Comments