बांरा:क्षेत्र मे पानी के लिये त्राय-त्राय, प्रशासन सुस्त शासन वाले मौज मे

फ़िरोज़ खान (Edited by आज़ाद नेब)
बारां 10 मई । आखिर लोगो की पीड़ा कब दूर होगी । दूर दराज क्षेत्र में बसे गांवो के लोगों को पीने का पानी नसीब नही हो रहा है । इस भीषण गर्मी में आगर ग्राम पंचायत के गांव भर्रोली के सहरिया समुदाय के लोग माथे पर बर्तन रखकर गांव से एक किलोमीटर दूरी पर एनीकट के पास एक कुँए से पानी भरकर अपनी प्यास बुझा रहे है ।
कुँए का पानी भी स्वचछ नही है । फिर भी लोग इस पानी को पीने को मजबूर है । गांव के बुजर्ग हटिला सहरिया, बाबूलाल, गुलाब बाई, नंदलाल, कला बाई ने बताया कि महिलाएं, बच्चे, पुरुष सिर पर बर्तन रखकर उबड़ खाबड़ रास्तो पर होकर इस कुएं तक पहुंचते है औऱ रस्सी डालकर पानी खींचते है । तब जाकर पीने का पानी नसीब होता है । पानी खींचना आसान है, मगर सिर पर रखकर दूर से लाना बड़ी टेडी खीर हो रहा है । गांव में लगे हेण्डपम्प खराब पड़े हुए । दो माह से यह से इसी कुँए का पानी पी रहे है ।
यह खुला हुआ है, बच्चे भी इसमें से पानी भरकर लाते है । इस कारण कभी भी घटना घटित हो सकती है । यह कुआँ दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है । उसके बाद भी प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है । गांवो मे लोग कैसे जीवन यापन कर रहे है । इसका पता तो तभी चलेगा जब इन गांवों में जाकर हकीकत देखेंगे । एच एम आर सी बारां की टीम ने इस गांव का दौरा किया औऱ लोगो ने जब बताया तो टीम के लोगों पैदल चलकर इस कुएं तक पहुंचे तो तपती दुपहरी मे टीम भी घबरा गयी ।
और जब अधिकारियों को बताया जाता है तो वह मानने को तैयार नही होते है । ऐसे में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लोगो का विस्वास खत्म हो जाता है । लोगो ने अपना दुख बया करते हुए अपनी पीड़ा बताई तो सुनकर हैरान हो गए । एच एमआरसी बारां द्वारा भी अधिकारियों को अवगत कराया गया उसके बाद अभी तक हेण्डपम्प ठीक नही किये गए ।
विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जलदाय विभाग को निर्देशित किया है खराब हेण्डपम्पो को ठीक करवाकर पेयजल उपलब्ध करवाया जावेगा ।




Recent Comments