बनेडा मे सर्वधर्म सामुहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 
गंगा जमुना संस्कृति तहज़ीब की मिसाल – केसावत

महावीर मीणा ( Edited by आज़ाद नेब ) 
शाहपुरा 10 मई।  शाहपुरा -बनेडा विधानसभा क्षेत्र मे बनेडा क्षेत्र के कमालपुरा सद्भावना साम्प्रदायिक का पवित्र स्थान पर 21जोडो ने दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश किया।
सामुहिक विवाह सम्मेलन मे हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई सभी धर्मों के जोड़े विवाह बंधन मे बधे । विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुएबतौर मुख्यअतिथि  गोपाल केसावत पूर्व राज्यमंत्री ने सामुहिक विवाह सम्मेलन को आज के भौतिकवाद के युग मे सामाजिक सरोकारों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा । कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक विकास संस्थान के तत्वावधान मे आयोजित किया गया । कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा , महिला कांगे्स जिला अध्यक्ष रेखा हिरण , उधोगपति अनिल छाजेड , मंजू पोखरना , तनिशा जैन , 
शाहपुरा महिला ब्लाक अध्यक्ष अनितामहावीर पारीक , समाज सेवी महावीर पारीक , मीडिया समन्वयक महावीर मीना , मधु जाजू ,सुमित्रा कांटिया।