बारोपुर में अधजला शव बरामद, सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

बनियापुर/मढ़ौरा: बनियापुर थानाक्षेत्र के नगरा-बनियापुर नहर मार्ग के बारोपुर के निकट झाड़ी के पीछे जले शव बरामद होने के बाद सनसनी मच गई। शव का अधिकतम हिस्सा बुरी तरह जल गया है। जिससे शव की शिनाख्त अबतक नही किया जा सका है। शव महिला का है या पुरुष का यह भी बताने से अधिकारी कतरा रहे हैं। इधर, गौरा ओपी क्षेत्र के नरहरपुर चमारी के निकट से सड़क के किनारे एक कटा हाथ बरामद किया गया है।जो किसी महिला की प्रतीत हो रहा है।इस मामले में भी गौरा पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है।घटना के संबन्ध में बताया जा रहा है कि अधजला शव महिला का है। हलांकि शव महिला का है या पुरुष को इसको लेकर संसय बना है। जले शव के पास से एक प्लास्टिक का पांच लीटर वाला केन भी बरामद किया गया है। जिससे किरोसिन की गंध आ रही थी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने शव को जलाने में किरोसिन का प्रयोग किया गया है। झाड़ियों के पीछे लगभग पांच फीट गड्ढे बने हैं। जहां साक्ष्य मिटाने हेतु शव को जलाने का प्रयास अपराधियो द्वारा किया है। सुनसान नहर का रास्ता होने के कारण घटना की जानकारी लोगो को शुक्रवार को दिन में हूई। बताया जाता है कि लोग दिन में इसी रास्ते से होकर जा रहे थे तभी झाड़ी के पीछे बूड़ी तरह जले शव पर उनकी नजर पड़ी।
घटना के संबंध में बनियापुर थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि अभी तक मामले के सुराग नही मिला है पुलिस मामले की जांच कर रही है।