सीवान :: पश्चिम बंगाल में अराष्ट्रीय तत्वों के द्वारा लक्ष्य निर्धारित कर के लगातार हिन्दू भगिनी व बन्धुओं की हत्या की जा रही है । बंगाल हो रहे इस लक्षित हिंसा को लेकर पुरे देश के हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त है ।

मंगलवार की देर शाम सीवान शहर के मखदुमसराय स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में बंगाल हो रहे इन घटनाओं पर विचार विमर्श करने के लिए हिन्दू जागरण मंच की सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने पश्चिम बंगाल में लक्षित रुप से हिन्दू बंधुभगिनी की हत्या हो रही, इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्णय लिया कि बंगाल में हो रहे इस लक्षित हिंसा के खिलाफ सीवान में आगामी 06 नवम्बर को एक विशाल धरना देकर जिलापदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौपा जाए । बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार से हो रही हिंसा की घोर निंदा की तथा केन्द्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। 6 नबम्बर को धरना की सफलता के लिए हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अनिल मणि त्रिपाठी के नेतृत्व मे एक समिति बनाई गयी, जिसमें समाजिक कार्यकर्ता श्रीभगवान सिंह, नवीन सिंह परमार, रविरंजन श्रीवास्तव, प्रभात रंजन , अमित कुमार सिंह हैं को सदस्य बनाया गया । बैठक में
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, हिन्दू जागरण मंच के जिलासह संयोजक कृष्णा जैसवाल, सुनील जी, दया सोनी जी, प्रकाश श्रीवास्तव जी, साहिल जी, विजय प्रसाद जी, क्रीडा भारती के मनोज कुमार सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थें।




Recent Comments