संपत्ति हड़प पिता को घर से निकाला

परवेज अख्तर/सिवान,

नौतन (सिवान) :

थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में एक कलियुगी पुत्र ने पिता की कमाई

संपत्ति हड़प कर पिता को घर से निकाल दिया। इस मामले में पिता ने

शनिवार को थाने में आवेदन देकर अपने बड़े पुत्र मुसाफिर साह को

आरोपित किया है। साथ ही कहा है कि उसका पुत्र संपत्ति के लिए

दो साल से बंधक बनाकर रखा था और बीच-बीच में नशे में गोली खिला देता था।

—-