दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
कल रात आंधी और पानी के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है .एक बार फिर से बिजली विभाग के दावों की पोल खुल गई है. शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से अस्त व्यस्त है। शहर से सटे मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुमारबाग सब- स्टेशन से लगभग 4-5 पंचायतों में विद्युत की आपूर्ति की जाती है ,परंतु कल रात्रि 2:00 बजे के बाद से इन पंचायतों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है. कई इलाकों में विद्युत की आपूर्ति पूरी तरह से सीरीज सीरीज है .सूत्रों के अनुसार कई पंचायतों में विद्युत की आपूर्ति आंशिक और लो वोल्टेज है. इस बाबत जानकारी लेने हेतु जब कनीय विद्युत अभियंता राजीव कुमार सिंह से संपर्क साधने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था. भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का जीवन दूभर हो सकता है. हल्की सी आंधी पानी में भी विद्युत के तारों का गिर जाना या विद्युत की आपूर्ति बाधित हो जाना विभाग की लापरवाही को दर्शाता है .पहले से ही बदनाम विद्युत विभाग न जाने कब अपने में सुधार लाएगा?




Recent Comments