सारण :आरटीपीएस काउंटर पर आवासीय प्रमाणपत्र को उमड़ रही भीड़
* मूर्छित हो महिला गिरी

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस काउन्टर पर इस समय अप्रत्याशित भीड़ उमड़ रही है.बताया जाता है राशन कार्ड बनवाने के लिए आवासीय प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के कारण आर टी पी एस काउंटर पर एकाएक भीड़ बढ़ गई है.काउंटर पर महिलाओं की भीड़ ज्यादा बढ़ी है.काउंटर खुलने के तीन चार घंटे पूर्व से हीं महिलाएं लाइन में खड़ी हो जा रही है. चुकी राशन कार्ड महिलाओं के नाम से हीं बनना है. इसलिए महिलायों के नाम से हीं आवासीय प्रमाण पत्र बनाने हैं. इसके लिये काउंटर पर काफी भीड़ उमड़ रही है. शुक्रवार को धका मुकी में एक अधेड़ महिला काउंटर पर हीं मूर्छित हो गिर गई.महिलाओं ने और काउंटर बढ़ाने व व्यवस्था दुरुस्त करने की माँग पदाधिकारियों से की.




Recent Comments