लालू प्रसाद यादव ने संकल्प रैली को लेकर कसा तंज, कहा कि इतनी भीड़ तो हम पान खाने गुमटी पर गाड़ी रोक कर इकट्ठा कर लेते हैं

दैनिक खोज ख़बर डेस्क/पटना : राजद सुप्रीमों और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी के पटना संकल्प रैली पर तंज कसते हुए कहा- इतनी भीड़ तो हम पान खाने गुमटी पर गाड़ी रोक कर इकट्ठा कर लेते हैं। लालू यादव यही नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी और रामविलास पासवान पर तंज कसते हुए कहां कि जाओ रे मर्दों, अभी और जतन करो कैमरा थोड़ा और जूम करवाओ। ये बाते लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कही। मालूम हो कि लालू प्रसाद यादव इस समय चारा घोटाले के आरोप में रांची में सजा काट रहे हैं। लालू प्रसाद यादव भारतीय राजनीति में अपने बेबाक और व्यंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी, जेडीयू और एलजेपी की तरफ से आज रविवार को बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर चुनावी रैली आयोजित की थी।