“छपरा के कहानीबाज” इवेन्ट शो का छपरा के शिशु पार्क में हुआ आयोजन

छपरा : रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी एवं रेडियो मयूर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के शिशु पार्क में जलसा – आजादी का एवं छपरा के कहानीबाज शो का आयोजन किया गया। इस देशभक्ति इंवेट में टॉप 11 को सात्वंना पुरस्कार से तथा प्रथम ,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. लगभग 4 घंटे चले इस शो में सैकड़ो लोगों ने इस लाइव शो का आनंद लिया एवं प्रतिभागियों ने अपने हुनर को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत करतें हुए कहा वास्तव में रेडियो मयूर और रोट्रेक्ट सारण सिटी ने इस प्रकार का आयोजन करके पुरे वातावरण को देशप्रेम से भर दिया जो प्रशंनीय है।छपरा के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना बहुत बड़ी बात है,जो प्रतिभागी विजयीं नहीं हो पाए हैं उन्हें निराश होंने की जरूरत नहीं है बल्कि और मेहनत करनें की आवश्यकता हैं जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आ सकें।इस दौरान रेडियो मयूर के चीफ अॉपरेंटिग अॉफिसर अभिषेक अरूण ने कहा इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा को निखारना है हमारे शहर में भी ऐसी प्रतिभायें है जिनको मंच प्रदान करने की जरूरत है तभी छपरा इस प्रदेश में नहीं देश के पटल पर बहुत जल्दी ही एक विशेष पहचान बनाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोट्रेक्ट सारण सिटी के सचिव टुन्ना कुमार सिंह,रोटरी सारण के अध्यक्ष राजेश जयसवाल, सचिव चंद्रकांत द्विवेदी,निशांत पाण्डेय, रोहित कुमार, इरफान अंसारी, आसिफ हयात, सैनिक कुमार, इरशाद अंसारी,निकुंज कुमार एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी मेंहदी हसन, एवं मयूर कला केंद्र के महासचिव पशुपति अरूण इत्यादि उपस्थित थें।




Recent Comments